{"_id":"42251c4ce9362e7e60c84b70685f54f6","slug":"naipal-singh-addessed-people-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी से कराएं ब्लॉक प्रमुख चुनाव : डा. नैपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी से कराएं ब्लॉक प्रमुख चुनाव : डा. नैपाल
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद डा. नैपाल सिंह ने प्रशासन से ब्लॉक प्रमुख चुनाव पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से कराने की मांग की है। प्रशासन को नसीहत दी कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों को लेकर जनता में आक्रोश है। उन्होंने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करने को कहा।
सांसद डा. नैपाल सिंह शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन ब्लॉक प्रमुख के चुनाव पूरी ईमानदारी से कराए, क्योंकि प्रशासन की ईमानदारी पर ही लोकतंत्र निर्भर करता है। ब्लॉक प्रमुख पद के पार्टी के दावेदारों पर कहा कि सिर्फ एक प्रत्याशी ही पार्टी का होगा, बाकी सब ब्लॉक प्रमुखों के लिए व्यक्तिगत आधार पर समर्थन दिया जाएगा।
उन्होंने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार से भेंट की और संगठन और पार्टी में हो रहे बिखराव को दूर कर एकजुट करने को कहा। रामपुर-काठगोदाम फोर लेन शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने को लेकर जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान मोहन लोधी, अवधेश शर्मा, जुगेश अरोरा, प्रेमशंकर पांडे, जगत सिंह, शिशुपाल, हरपाल आदि मौजूद रहे।