फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nainital Car Accident: Phones of five youths not found... When bell rang, bad news was received

Nainital Car Accident: पांचों युवकों का नहीं मिला फोन...परिजन समझे नेटवर्क गड़बड़, घंटी बजी तो मिली मनहूस खबर

Sun, 26 Nov 2023 11:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 26 Nov 2023 11:22 AM IST
सार

बिलासपुर से नैनीताल घुमने गए पांचों युवकों की कार दो दिन पहले खाई में गिर गई थी। इससे उनकी जान चली गई। परिजन उन्हें फोन करते रहे लेकिन घटना की पता दो दिन बाद चला। 

विज्ञापन
Nainital Car Accident: Phones of five youths not found... When bell rang, bad news was received
नैनीताल सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवा - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर से तीन दिन पूर्व सफारी गाड़ी से नैनीताल घूमने गए पांच दोस्तों की गाड़ी नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक के देवीपुरा-सौड़ मोटर मार्ग पर खाई में गिर गई। दो दिन बाद पुलिस को शनिवार की शाम घटना की जानकारी हुई। चार गांवों में पांच युवकों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पूर्व गए पांचों युवकों का परिवार के लोगों से दो दिन से फोन पर संपर्क टूटा हुआ था।

विज्ञापन


वह लोग अपने पुत्रों से फोन पर बात करने के लिए परेशान भी थे, मगर इस बात को लेकर सबर कर रहे थे कि पहाड़ पर मोबाइल नेटवर्क न होने की वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सभी को अपने पुत्रों का घर वापस आने का पूरा इंतजार था। लेकिन हादसे में पांचों की जान जाने की बात शनिवार की शाम ग्रामीणों को हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिजली फॉर्म निवासी रवि प्रताप (25) पुत्र बलबीर सिंह उर्फ वीरा तथा इसी गांव का दूसरा युवक सुखमीत सिंह (28) पुत्र इकबाल सिंह तथा कोतवाली के ही ग्राम रतनपुरा निवासी जगरूप सिंह (27) पुत्र अमरीक सिंह तथा ग्राम बारादरी निवासी गुरुसेवक सिंह (26) पुत्र मलकीत सिंह व ग्राम सिकरौरा निवासी जगजीत सिंह उर्फ जस्सु (23) पुत्र जीत सिंह शामिल थे।

विज्ञापन


हादसे में सभी पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पेंगोट पुलिस को शनिवार की शाम हुई। इसके बाद पेंगोट पुलिस ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। सूचना पाकर पांचों परिवार के सदस्य मौके की ओर रवाना हो गए हैं। सभी मृतकों के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के किसी भी परिजन को घटना के बारे में नहीं बताया गया है। क्षेत्र के पांच दोस्तों की नैनीताल की सैर सपाटा मौत का सबब के बन गई।


हादसे में जान गंवाने वाले पांचों युवक आपस में गहरे दोस्त थे और वह तीन दिन पूर्व ही कार से सैर सपाटा करने के उद्देश्य से नैनीताल गए हुए थे। तीन दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजली फॉर्म निवासी रवि प्रताप व इसी गांव के सुखमीत सिंह अपने तीन दोस्तों रतनपुरा निवासी जगरूप सिंह, ग्राम बारादरी निवासी गुरसेवक सिंह, ग्राम सिकरौरा निवासी जगजीत सिंह उर्फ जस्सु के साथ कार से सैर सपाटा करने नैनीताल गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed