फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nagarpalika prishad rampur

Rampur News: देवरानी, जेठानी और नई दुल्हन के बीच कांटे की टक्कर के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
nagarpalika prishad rampur
रामपुर। जिले की 11 निकायों में से रामपुर की पालिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिला मुख्यालय की नगरपालिका से अध्यक्ष पद इस बार महिलाओं के आरक्षित था। मुकाबले में दस महिलाएं उतरीं। लेकिन मुख्य मुकाबला देवरानी, जेठानी और नई दुल्हन के बीच माना जा रहा है। अध्यक्ष पद का ताज इनमें से किसी के सिर पर सज सकता है।
विज्ञापन

रामपुर पालिकाध्यक्ष का पद के लिए सपा से निवर्तमान पालिकाध्यक्ष फात्मा जबीं, भाजपा से डॉ. मसर्रत मुजीब, आम आदमी पार्टी (आप) से सना खानम, कांग्रेस से सीमा अरशद और बसपा से राफिया सैफी सहित 10 प्रत्याशी मैदान में उतरे। इन प्रत्याशियों में से फात्मा जबीं और डॉ. मसर्रत मुजीब आपस में देवरानी-जेठानी हैं। वहीं सना खानम ने निकाह होने के अगले दिन आप की प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। 04 मई को मतदान होने के बाद मतपेटिका मंडी समिति स्थिति स्ट्रांग रूम में जमा कर दी गई थी। शनिवार की सुबह वोटों की गिनती होगी। यहां पांच चक्रों में गिनती होगी। माना यह जा रहा है कि मुख्य मुकाबला सपा, भाजपा और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के बीच होगा। इन तीनों के बीच कांटे की टक्कर होगी। इस बार हार जीत का अंतर भी कम होगा। इस सीट से आजम खां की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है। क्योंकि आजम खां ने सपा की प्रत्याशी के पक्ष में शहर में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। इसके अलावा सपा की प्रत्याशी फात्मा जबीं आजम खां के करीबी माने जाने वाले पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां की पत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed