{"_id":"c094d89d6f32873e55a26b9a1e4d1e00","slug":"musiam-will-build-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू के ठहरने के स्थान को संग्रहालय बनाया जाएगा : आजम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू के ठहरने के स्थान को संग्रहालय बनाया जाएगा : आजम
ब्यूूराे/रामपुर
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ी एक और ऐतिहासिक इमारत को शहर में उनके म्यूजियम के रूप में संवारा और संरक्षित किया जाएगा। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि बापू रामपुर आकर जिस घर में ठहरते थे और मोहम्मद अली जौहर से मिलते थे। उसे संग्रहालय के रूप में तैयार किया जाएगा।
इसके लिए पहले उस घर को ट्रस्ट खरीदेगा और फिर वहां रहने वाले पुराने लोगों से राय ली जाएगी। उसी प्रकार उस घर को संवार कर संरक्षित किया जाएगा। बापू से जुड़ी स्मृतियों में शहर एक और कदम आगे बढ़कर देश में अलग पहचान बनाएगा। देश में दिल्ली के राजघाट के अलावा सिर्फ रामपुर में ही गांधी समाधि में बापू की अस्थियां हैं।
इससे रामपुर की गांधी समाधि का विशेष महत्व है। अब शहर में बापू का म्यूजियम भी होगा, जो राष्ट्रपिता की स्मृतियों से संजोया जाएगा। आजम खां ने कहा कि शहर के मोहल्ला चौक सईद खां स्थित एक घर है, जिसमें बापू रामपुर आने पर ठहरा करते थे। उसके उनके म्यूजियम के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए पहले मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट उस घर को खरीदेगा। इसके बाद उसे बापू के म्यूजियम के रूप में विकसित किया जाएगा।