{"_id":"57990afd4f1c1bec6a21e738","slug":"murderof-sister-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह से खफा सालों ने बहनोई को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह से खफा सालों ने बहनोई को मार डाला
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
स्वार कोतवाली में मृतक बस चालक की पत्नी और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेते एएसपी मोहम्मद तारिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हेल्पर को बंधक बनाकर तीन लोगों ने मंगलवार की रात करीब 11 बजे टूरिस्ट बस चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी। बंधनमुक्त होकर हेल्पर ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों और बस मालिक को दी। सूचना पर स्थानीय और उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के मुताबिक, प्रेम विवाह से खफा सालों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। युवक दूसरी बिरादरी का था और युवती की शादी से दो दिन पहले ही उसे भगा ले गया था। तब से आरोपी खुन्नस खाए हुए थेे। इस मामले में हेल्पर की ओर से बस चालक की पत्नी के सगे भाई इंद्रपाल सिंह व चचेरे भाई मुख्त्यार सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंगलवार की देरशाम एक व्यक्ति ने उत्तराखंड के रुद्रपुर से हरिद्वार जाने के लिए एक टूरिस्ट बस को फोन पर बुक कराया। बस मालिक ने चालक उत्तराखंड के थाना दिनेशपुर के गांव मोतीपुर निवासी सुभाष मंडल (30) पुत्र कृष्ण मंडल एवं हेल्पर प्रकाश बैरागी (21) को भेज दिया। इस दौरान रुद्रपुर से ही एक युवक बस में सवार हो गया और अन्य सवारियों को दारोगा फार्म से बैठाने की बात बताई। इस पर सुभाष मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे बस लेकर स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित दारोगा फार्म पर पहुंच गया, जहां पहले से मौजूद दो युवकों ने सुभाष और प्रकाश को गन प्वाइंट पर ले लिया। दोनों को एक खेत में ले गए और हेल्पर को बांध कर खेत में डाल दिया।
विज्ञापन
सुभाष की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाग गये। बंधन मुक्त होने हेल्पर प्रकाश बेरागी ने सूचना बस मालिक सहित परिजनों को दी। इस पर बस मालिक और परिजन उत्तराखंड पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गये। कोतवाल हरीश चंद्र जोशी भी मौके पर पहुंच गये। बस हेल्पर प्रकाश बैरागी की ओर से पुलिस ने उत्तराखंड के थाना दिनेशपुर के गांव नेतानगर निवासी इंद्ररपाल सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह और मुख्त्यार सिंह पुत्र दर्शन सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, अपर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद तारिक और पुलिस क्षेत्राधिकारी आले हसन खां ने मौका मुआयना किया।