{"_id":"5c08222fbdec2241595baa5a","slug":"murderer-of-payal-arrested-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायल का हत्यारोपी दानिश गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायल का हत्यारोपी दानिश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
पायल हत्याकांड में पकड़ा गया आरोपी दानिश। - अमर उजाला
विज्ञापन
पायल हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपी दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दानिश पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। इस हत्याकांड के आरोपी ताहिर और निसार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
गंज थाना क्षेत्र के हमाम वाली गली निवासी जैनब उर्फ पायल एक नवंबर को गायब हो गई थी। परिजनों ने गंज कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 27 नवंबर को पायल का तीन टुकड़ों में काटा गया शव बरामद किया था। इस मामले में अपहरण का जो मुकदमा दर्ज था उसे पुलिस ने हत्या में तरमीम करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
तीन आरोपी दानिश, ताहिर और निसार फरार चल रहे थे। इसमें एक आरोपी दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शिवहरि मीना ने बताया कि मंगलवार की रात दानिश को गंज थाना और सर्विलांस की टीम ने पहाड़ी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।