फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murderer of brother arrested

भाई की गैर इरादतन हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
murderer of brother arrested
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में खौद में पांच जून को पेट्रोल पंप पर नाली खोदने लेकर हुए दो भाइयों के विवाद में एक भाई की हालत बिगड़ गई थी। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत अन्य आरोपों में मृतक के भाई, भतीजे समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद गांव में तसव्वर अली और महबूब अली समेत चार भाइयों की जमीन थी, जिस पर करीब सात माह पहले पेट्रोल पंप शुरू किया गया था। पांच जून की सुबह पेट्रोल पंप पर जल निकासी को लेकर महबूब अली के भाई तसव्वर अली और उनका बेटा मुजफ्फर अली नाली खोद रहे थे। इस दौरान महबूब अली ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें दोनो ओर से जमकर मारपीट हो गई थी। इस दौरान महबूब अली (50) की हालत बिगड़ गई थी। इस बीच परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। मारपीट में एक अन्य भाई सिराज उल नबी और महबूब अली का पुत्र शोएब भी घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।बाद में पुलिस ने इस मामले में आले नबी की तहरीर के आधार पर तसव्वर अली और उसके पुत्र मुजफ्फर अली ,मोहम्मद जावेद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व गाली-गलौज के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में खंडिया चौराहे से आरोपी तसव्वर अली को गिरफ्तार कर लिया है। अजीमनगर थाना प्रभारी ने बताया कि तसव्वर अली को गिरफ्तार किया गया है, जो कि महबूब अली का भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed