{"_id":"5b3e72c64f1c1b54238b4b89","slug":"murder-issue-of-patwai-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धाराओं में ‘खेल’ पर भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने थाने के सामने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धाराओं में ‘खेल’ पर भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने थाने के सामने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मपाल की मौत के मामले में पुलिस ने धाराओं का खेल कर डाला,जिस पर परिवार के लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया और थाने के सामने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
पटवाई थाना क्षेत्र के नदनऊ निवासी धर्मपाल की इसी थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव में एक महिला से अवैध संबंध थे। हिमाचल (कांगड़ा) में रहकर मजदूरी करने वाला धर्मपाल दो दिन पहले छुट्टी पर गांव आया था। मंगलवार रात को धर्मपाल महिला से मिलने गांव गया था,जहां महिला के परिवार के लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था,जिसके बाद पति व उसके दो अन्य भाइयों ने मारपीट कर घायल कर दिया था,जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया था,जहां धर्मपाल ने दम तोड़ दिया था।
पुलिस ने बुधवार को इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मामले की जानकारी होने के बाद धर्मपाल के परिवार के लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुरुवार को मृतक पक्ष के लोगों ने पटवाई थाने पहुंचकर शाहबाद रामपुर रोड जाम कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा। बाद में मामले की जानकारी पाकर सीओ एनपी सिंह पटवाई पहुंच गये और मृतक पक्ष के लोगों की बात सुनी। तब सीओ एनपी सिंह ने मृतक पक्ष के लोगों को बताया कि पुलिस ने धर्मपाल की मौत का धारा 304 में लिखा है।