फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mp met with pwd minister

जिले में पुल और सड़कों का निर्माण कराए जाने को लेकर जितिन प्रसाद से मिले सांसद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:33 AM IST
सार

सांसद घनश्याम लोधी ने मंगलवार को लखनऊ में पीडब्ल्यूूडी मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शामिल मदारपुर जेतोली मार्ग पर सेतु, टांडा मरघटी सेतु, भैय्यानगला सेतू व खौद थूनापुर मार्ग सहित पीडब्ल्यूडी सड़कों का निर्माण करवाए जाने की मांग की। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि जिले में मदारपुर जयतोली मार्ग पर सेतु, टांडा मरघटी सेतु, भैय्यानगला सेतु के निर्माण की मांग कई वर्षों से चली आ रही है।

विज्ञापन
mp met with pwd minister

विस्तार

रामपुर। सांसद घनश्याम लोधी ने मंगलवार को लखनऊ में पीडब्ल्यूूडी मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शामिल मदारपुर जेतोली मार्ग पर सेतु, टांडा मरघटी सेतु, भैय्यानगला सेतू व खौद थूनापुर मार्ग सहित पीडब्ल्यूडी सड़कों का निर्माण करवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि जिले में मदारपुर जयतोली मार्ग पर सेतु, टांडा मरघटी सेतु, भैय्यानगला सेतु के निर्माण की मांग कई वर्षों से चली आ रही है। जिसके लिए कई बार पत्राचार किया गया मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसके अलावा खौद से थूनापुर चौराहे को जाने वाला संपर्क मार्ग भी खस्ताहाल हालत में है। इस मार्ग से ग्राम खंडिया, नगलिया आकिल, नगलागनेश, बगरोआ, सेनपुर, दरियागढ़, खोदपुरा, किशनपुर, ढक्का नगलिया, हरैटा आदि ग्रामों के हजारों लोगों का आवागमन होता है। बिलासपुर से टांडा व मुरादाबाद को जाने वाले छोटे, बड़े वाहन इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने उनको समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed