{"_id":"6a67c6fd5e9d8d3cc405616d","slug":"motorcyclist-killed-companion-injured-after-collision-with-sand-laden-dumper-rampur-news-c-282-1-rmp1026-176441-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बालू से भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बालू से भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
भोट। रामपुर-बिलासपुर मार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार बालू से भरे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद जिले के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव बरवाला खास निवासी नवाब (50) पुत्र नन्हें सोमवार सुबह अपने पड़ोसी इकरार (40) पुत्र सफदर अली के साथ मोटरसाइकिल से पीलीभीत दवा लेने जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे दोनों रामपुर-बिलासपुर मार्ग पर चाकू चौराहा पार कर थाना भोट क्षेत्र के कोयली तिराहे के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे बालू से भरे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि चालक ने डंपर नहीं रोका और सड़क पर गिरे नवाब को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में नवाब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि इकरार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की सूचना पर थाना भोट पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल इकरार को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।
घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डंपर और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश के साथ ही दुर्घटना के संबंध में अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।