फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mother-child dies in unregistered nursing home, uproar

अपंजीकृत नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Mother-child dies in unregistered nursing home, uproar
शाहबाद (रामपुर)। अपंजीकृत जच्चा-बच्चा केंद्र में सोमवार को प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। इस मौत से परिवार में चीख़ पुकार मच गई। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद प्रसव करा रहीं अप्रशिक्षित नर्स भी केंद्र से फरार हो गईं। जिस पर परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम, पुलिस फोर्स और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने अपंजीकृत नर्सिंग होम को सील कर दिया और मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के मुकुटपुर गांव निवासी अशर्फी की पत्नी वीरवती (38) को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे गांव के पास मियांगंज के एक निजी अस्पताल में ले गए। आरोप है कि परिजनों व गर्भवती महिला को एक महिला खुद को नर्स बताकर शाहबाद के मोहल्ला कानूनगोयान में एक घर में चल रहे अपंजीकृत जच्चा-बच्चा केंद्र में ले आई। रविवार दोपहर को प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। शिशु की मौत होने के बाद प्रसूता की हालत गंभीर हो गई। जिस पर अपंजीकृत नर्सों ने बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया और प्रसूता को बाहर ले जाने के लिए कहा। इस दौरान ही प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रसूता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उधर मौका पाकर नर्से अपना अपंजीकृत जच्चा-बच्चा केंद्र छोड़कर फ़रार हो गईं। जच्चा-बच्चा की मौत होने पर परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। कार्रवाई की मांग करते हुए परिजनों ने एसडीएम राकेश कुमार और कोतवाल शिवचरन सिंह को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को अपंजीकृत जच्चा-बच्चा केंद्र सील करने के निर्देश दे दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर अपंजीकृत जच्चा-बच्चा केंद्र को सील कर दिया। चिकित्साधीक्षक ने इस मामले में तीन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed