फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   More than two hundred transformers have blown up in three months, how will they bear the heat

Rampur News: तीन माह में फुंक गए दो सौ से ज्यादा ट्रांसफार्मर, कैसे झेलेंगे गर्मी

Mon, 21 Apr 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 21 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
More than two hundred transformers have blown up in three months, how will they bear the heat
रामपुर। गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से न जूझना पड़े, इसके लिए पिछले कई माह से ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम किया जा रहा है, लेकिन अब जब गर्मी शुरू हो गईं तब ट्रांसफार्मर जलने लगे हैं।
विज्ञापन

आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर लगातार जल रहे हैं। पिछले तीन माह के भीतर दो सौ से ज्यादा ट्रांसफार्मर जल चुके हैं, जिनको वर्कशाप में ठीक कराने लाया जा रहा है और मरम्मत के बाद फिर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग पिछले एक साल से ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम कर रहा है। इसके लिए आए दिन शहर में शट टाउन लिया जा रहा है। विभाग की ओर से ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। इसके बाद भी विभाग के प्रयास नाकाम साबित होते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही यह ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। मौजूदा समय में जिले को ट्रांसमिशन पनवड़िया, टांडा, लालपुर, बिलासपुर, शाहबाद से 100.348 मिलियन यूनिट बिजली दी जा रही है, जबकि अभी खपत 84.472 मिलियन यूनिट हो रही है।
शेष बिजली ओवरलोड और बिजली चोरी में जा रही है और उस पर भी जो आपूर्ति मिल रही है, उसमें आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। आदेश साफ हैं कि शहर को 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली की सप्लाई रहनी चाहिए, लेकिन शहर को 18 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 15 घंटे ही बिजली भी सही से नहीं मिल पा रही है। रामपुर में अब तक तीन माह के अंदर 200 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। इन ट्रांसफार्मरों के फुंकने की वजह ओवरलोड सबसे ज्यादा रहा है।

दरअसल, जिसमें 25 केवीए क्षमता को बढ़ाकर 63 केवीए और 63 केवीए को बढ़ाकर 100 केवीए तक के ट्रांसफार्मर नए रखे जाने थे, लेकिन लक्ष्य पूरा न होने के कारण अब लोगों को गर्मियों में तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed