फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mordern zim ready

आधुनिक जिम तैयार, जल्द होगी ट्रेनर की तैनाती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
mordern zim ready
रामपुर। शरीर को आकर्षक और सुडोल बनाने के लिए आधुनिक मशीनों वाले जिम में मोटी फीस भरकर सिक्स पैक एब्स और बॉडी की चाहत रखने वाले युवाओं को जल्द ही मामूली फीस पर यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए खेल विभाग की ओर से शहीद- ए- आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक आधुनिक जिम तैयार हो चुका है। जल्द ही इसमें प्रशिक्षकों की तैैनाती कर इसका उद्घाटन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहीद- ए- आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुराने हो चुके जिम को कुछ समय पहले शासन से मंजूरी मिलने के बाद नए अंदाज में बदल दिया गया है। पुराने जिम के पुराने और खराब हो चुके उपकरणों की जगह नये आधुनिक उपकरण इंस्टॉल कर दिए गए हैं। इसके लिए जिला क्रीड़ाधिकारी की ओर से करीब डेढ़ साल पहले शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद शासन ने 74.85 लाख रुपये का बजट मंजूर करते हुए नए आधुनिक जिम की स्थापना को मंजूरी दी थी। इसके बाद पिछले साल नए उपकरण आ गए और इन्हें लगाकर नया जिम तैयार कर दिया गया है। अब युवाओं को मोटी फीस भरकर निजी जिम या हेल्थ क्लब में जाने को मजबूर नहीं होना पड़ेेगा। जिम का कार्य पूरा हो चुका है और संभवत: इस माह के अंत तक प्रदेश सरकार में खेल मंत्री या फिर किसी अन्य मंत्री द्वारा इसका उद्घाटन कराकर इसे चालू कराया जा सकता है। इससे पहले यहां पर प्रशिक्षकों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed