{"_id":"64ca5e83c3028a1e6e08cd53","slug":"modi-will-lay-foundation-stone-beautification-of-rampur-railway-station-program-held-august-6-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amrit Bharat Station: मोदी करेंगे रामपुर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास, छह अगस्त को होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amrit Bharat Station: मोदी करेंगे रामपुर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास, छह अगस्त को होगा कार्यक्रम
Wed, 02 Aug 2023 09:12 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 02 Aug 2023 09:12 PM IST
सार
सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा।रामपुर स्टेशन का पीएम मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : PTI
विस्तार
रामपुर के साथ ही देश के 500 रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को इस योजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। सांसद घनश्याम सिंह लोधी की पहल पर रामपुर रेलवे स्टेशन का इस योजना के तहत चयन किया गया है।
विज्ञापन
सांसद ने बताया कि कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस योजना के तहत यात्रियों की स्टेशन तक पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, मुफ्त वाईफाई, स्वच्छ जल, स्वच्छता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
सांसद ने प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रामपुर के सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टीजनों व गणमान्य व्यक्तियों से 6 अगस्त को रामपुर रेलवे स्टेशन पर 9:30 बजे से होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन