फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Model question papers will help in preparing for UP Board exams

Rampur News: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में मदद करेंगे मॉडल प्रश्न पत्र

Fri, 05 Dec 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 05 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Model question papers will help in preparing for UP Board exams
रामपुर । माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अब विद्यार्थी इन मॉडल प्रश्नपत्रों से आगामी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यह कदम विद्यार्थियों की सहायता के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राएं स्कूलों, कॉलेजों और घरों में बोर्ड परीक्षा के लिए किताबों से पढ़ाई कर रहे थे जिससे वह यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें। अब वह मॉडल प्रश्न पत्र से भी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से छात्रों के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पिछले प्रश्नपत्रों को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। विद्यार्थी इसकी सहायता से अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। बोर्ड परीक्षा में जिले से इस बार 46766 विद्यार्थि शामिल होगों। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैँ।
विज्ञापन

----------
परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को इससे लाभ होगा, क्योंकि वह घर बैठकर परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों की सहुलियतें के लिए ऑनलाइन प्रश्न पत्र अपलोड किए गए हैं जिसकी मदद से विद्यार्थी अच्छी तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंजलि अग्रवाल, डीआईओएस
-----------------------

मॉडल प्रश्न पत्र से यह होगा लाभ्

- व्यक्तिगत तौर पर पढ़ाई करने में मदद।



- कमजोर क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर।

- परीक्षा की तैयारी में सफलता की संभावना में वृद्धि।
-घर बैठकर परीक्षा की तैयारी करने की सुविधा।
-मॉडल प्रश्न पत्रों से परीक्षा की तैयारी में सुधार।
- परीक्षा की तैयारी में आत्मविश्वास में वृद्धि।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed