{"_id":"575db6304f1c1ba43f11be18","slug":"mlc-bhupender-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के हाथों की कठपुतली बना रामपुर प्रशासन ः भूपेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के हाथों की कठपुतली बना रामपुर प्रशासन ः भूपेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी भूपेंद्र सिंह चौधरी का रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर स्वागत करते भाजपाई।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह के प्रथम बार रामपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत एमएलसी ने कहा कि रामपुर जिला प्रशासन प्रदेश सरकार के एक मंत्री के हाथों की कठपुतली बना हुआ है। उन्होंने 2017 में सत्ता परिवर्तन की बात कही।
एमएलसी भूपेंद्र सिंह रविवार सुबह अवध-आसाम एक्सप्रेस से रामपुर पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर ढोल-बाजों के साथ उनका स्वागत किया और हार पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर एमएलसी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 2017 में सपा सरकार का प्रदेश से सफाया हो जाएगा। यूपी में भाजपा की सरकार बनना तय है क्योंकि सपा सरकार में अपराध चरम पर हैं। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि रामपुर में प्रशासन सपा सरकार के एक मंत्री के हाथ की कठपुतली बना हुआ है।
सपा सरकार के मंत्री और सपा नेताओं का जिला प्रशासन पर भारी दबाव है। प्रदेश सरकार तुष्टिकरण की नीति पर काम कर रही है। स्वागत करने वालों में दीक्षा गंगवार, सूर्यप्रकाश पाल, अजय तिवारी, ख्यालीराम लोधी, मोहन लाल सैनी, बलदेव औलख, अभय गुप्ता, मोहन लोधी, भारत भूषण गुप्ता, विकास दीक्षित, प्रेमशंकर पांडे, राजीव सक्सेना, आीशष गंगवार, चंद्रप्रकाश शर्मा, राजू शर्मा, हरीश गंगवार, देवेंद्र सैनी, जुगेश अरोरा आदि शामिल रहे।