{"_id":"5f0a02ab8ebc3e63c76c6159","slug":"mla-complained-to-cm-rampur-news-mbd355502951","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा हासिल कर गांठ रहे हैं रौब, विधायक ने सीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा हासिल कर गांठ रहे हैं रौब, विधायक ने सीएम से की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मिलक की विधायक राजबाला ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि जिले के कई नेताओं प्रोटोकॉल के अलावा अधिकारियों की मिलीभगत से सुरक्षा हासिल कर ली है। अपने साथ गनर और सुरक्षाकर्मी लेकर चलने वाले ये राजनेता लोगों पर रौब गांठ रहे हैं और अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपने काम कराने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक की शिकायत पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी आरएन सिंह ने जिलाधिकारी से इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है।
राजबाला ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा था कि जिले के कुछ स्वघोषित नेताओं ने अनुचित कारण बताकर एवं अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर सरकारी सुरक्षा हासिल कर ली है। कुछ लोगों ने जिन से भय बताया था वो अब तो या तो जेल में हैं या जनपद से बाहर। ऐसे में ऐसा प्रतीत होता है कि इन सभी का उद्देश्य सुरक्षा प्राप्त कर वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देना है। विधायक ने कहा कि ऐसे लोगों को सुरक्षा प्रदान किए जाने से राजकोष पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जिन लोगों ने झूठ बोलकर सुरक्षा हासिल की है उनकी सुरक्षा वापस ली जाए। ऐसे नेताओं की सुरक्षा पर जो पैसा खर्च हो रहा है उसका इस्तेमाल कोरोना से जारी लड़ाई में की जाए। विधायक के पत्र पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी आरएन सिंह ने जिलाधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।