फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mission shakati

महिलाएं पुरूषों की भांति प्रत्येक क्षेत्र में स्थापित कर रहीं कीर्तिमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
mission shakati
रामपुर। जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान और स्वावलम्बन के लिए सरकार द्वारा चलाया जा रहा बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। वर्तमान में महिलाएं प्रगति के प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों की भांति कीर्तिमान स्थापित करके विश्वस्तर पर अपनी पहचान बना रहीं है। वह जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तीसरे चरण के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के पहले और दूसरे चरण की सफलता के बाद तीसरे चरण में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि मिशन शक्ति के संदेश को आत्मसात करें और इससे लोगों को भी जागरूक बनाएं। महिलाओं की सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं उन्हें लागू कराने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज की जागरूक महिलाएं अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहीं हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा कि महिलाओं को उत्पीड़न और शोषण से सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महिला हेल्पडेस्क जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जिसका उद्देश्य यह है कि महिलाएं अपनी बात बिना किसी दबाव के नि:संकोच होकर कह सकें और उनकी सुरक्षा एवं आत्मसम्मान की रक्षा हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद स्तर पर कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने प्रशस्ति प्राप्त करने के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को रक्षासूत्र भी बांधा। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार की देख रेख में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की 82 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जनपद स्तर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्राम पंचायतों में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया तथा कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें राखी और मास्क का भी वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed