{"_id":"616f28b4a4581d4678220ac4","slug":"missing-boy-s-body-found-in-a-water-pit-near-the-house-rampur-news-mbd406746184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालक का घर के पास पानी के गड्ढे में मिला शव..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बालक का घर के पास पानी के गड्ढे में मिला शव..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर घर से लापता बालक का शव घर के पास ही पानी के गड्ढे में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
गंज थाना क्षेत्र के सैजनी नानकार निवासी अयान (12) सोमवार दोपहर घर से अचानक लापता हो गया था। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया था। परिवार वालों ने आसपास ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह नानकार गांव में ग्रामीण ने एक निर्माणाधीन मकान में पानी के लिए बनाए गए गड्ढे में शव पड़ा देखा। शव पड़ा होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकाला। इसके बाद इसकी शिनाख्त नानकार गांव निवासी अयान के रूप में हुई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पानी भरेगड्ढे में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली गई है। बालक के परिजनों ने बताया कि अयान सोमवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गया था।
विज्ञापन
तीन माह से गायब हैं अयान के पिता
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में घर के पास पानी के गड्ढे में मिले मृत बालक अयान के पिता गुड्डू मेहनत मजदूरी करते थे। करीब तीन माह पहले एक दिन गुडू घर से बाहर घूमने निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं चला है।