फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Misleading Facebook post fuels speculation, Azam Khan says, "We are not birds on the branch."

Rampur News: भ्रामक फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें, आजम खां ने कहा- हम डाल के पंछी नहीं

Fri, 10 Oct 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Misleading Facebook post fuels speculation, Azam Khan says, "We are not birds on the branch."
आजम खां के नाम से बना फेसबुक पेज
रामपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती की लखनऊ रैली के दौरान सपा नेता आजम खां के नाम और फोटो वाली एक फेसबुक आइडी से बसपा में शामिल होने की अपील वाली पोस्ट ने राजनीतिक उठा-पटक की अटकलों को हवा दे दी। हालांकि, सपा जिलाध्यक्ष ने इसे शरारत बताते हुए स्पष्ट किया कि यह पोस्ट आजम खां ने नहीं की थी। कहा कि जल्द ही इस आईडी की शिकायत पुलिस से करेंगे। आजम खां ने कहा कि हम डाल के पंछी नहीं हैं।
विज्ञापन

मामला तब सामने आया जब लखनऊ में बसपा की रैली चल रही थी। इसी दौरान आजम खां के नाम से बनी एक फेसबुक आइडी जिसमें लिखा था आजम खान फैन पेज प्राउडी अकाउंट। ये पेज अक्तूबर 2021 में बना है। इसके फॉलोवर 49.8 के हैं। इस पोस्ट को देर शाम तक 23 हजार से अधिक लोग देख चुके थे और 172 लोगों ने इसे शेयर भी किया है। इस पोस्ट में लिखा था यूपी में बीजेपी का राजनीतिक सफाया मायावती ही कर सकती हैं। मेरी कौम के लोगों बीएसपी से जुड़ो...यूपी में बीएसपी का कोर वोटर के साथ तुम्हारा वोट जुड़ गया तो बीजेपी गायब हो जाएगी। इस पोस्ट ने आजम खां के समर्थकों के बीच खलबली मचा दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 23 महीने जेल में बिताने के बाद रिहा हुए आजम खां के बसपा में शामिल होने की चर्चाएं पहले से ही चल रही थीं। पोस्ट वायरल होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने इसका खंडन किया। कहा कि ये आजम का पेज और आईडी नहीं है। जल्द ही इस मामले में पुलिस से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed