{"_id":"6245f6b810de684a9703fc7d","slug":"mischief-arrested-in-counter-rampur-news-mbd4232536163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (रामपुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात लगभग दो बजे पुलिस ने मुठभेड़ में एक हिर्स्र्टीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के दाहिने पैर में गोली लगी है। वहीं, उसका साथी एक बदमाश भाग गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किया है। हिस्ट्रीशीटर पर 31 मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात चेकिंग के दौरान टांडा पुलिस को जटपुरा नहर की ओर से दो लोग पैदल आते दिखाई दिए । पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया, तो दोनों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगने पर वह जमीन पर गिर गया, जबकि उसका साथी बदमाश भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पकड़े गए घायल बदमाश अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिजरपुर गांव निवासी गुलफाम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने गुलफाम से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
टांडा थाना प्रभारी गौरव सिंह यादव ने बताया कि फरार बदमाश अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिजरपुर गांव निवासी सुभान है जबकि, गिरफ्तार किया गया गुलफाम हिस्ट्रीशीटर है। इसके ऊपर चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गोवंशीय पशु की हत्या के आरोप सहित 31 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। उसके अपराध को देखा जा रहा है। प्रारंभिक जांच में फरार आरोपी भी हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ धारा 307, आयुध अधिनियम की धारा तीन और 25। के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।