{"_id":"612a843c8ebc3efefb70cb1e","slug":"mis-behave-with-health-worker-rampur-news-mbd400764910","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी की पिटाई, चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी की पिटाई, चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवाई (रामपुर)। टीकाकरण केंद्र पर ड्यूटी के दौरान चार ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मी के साथ अपने गांव के ग्रामीणों का पहले टीकाकरण कराने को लेकर मारपीट कर दी। इससे टीकाकरण केंद्र पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। स्वास्थ्य कर्मी ने देर शाम को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने इस प्रकरण में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पटवाई थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में शुक्रवार को टीकाकरण किया जा रहा था। टीकाकरण के दौरान दोपहर को लगभग साढ़े तीन बजे थाना क्षेत्र के जनकपुर निवासी सतपाल, जमालपुर निवासी मुकेश, मिलक थाना क्षेत्र दिनेश और ओमपाल ने शाहबाद सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी ओमप्रकाश शर्मा (स्टाफ नर्स) से अपने-अपने गांव के ग्रामीणों का पहले टीकाकरण कराने के लिए कहा। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते देखते ही आरोपियों ने स्वास्थ्य कर्मी को पीट दिया। टीकाकरण केंद्र पर मारपीट की घटना से केंद्र पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट के दौरान शर्ट भी फट गई थी। पीड़ित स्वास्थ्य कर्मी ने सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने और ड्यूटी के दौरान मारपीट करने के मामले में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने इस प्रकरण में शनिवार को मुकेश को मिलक रोड से गिरफ्तार करते हुए संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।