{"_id":"66d8ed09b928bf9acd016b84","slug":"milak-resident-couple-and-daughter-died-in-a-road-accident-in-bareilly-rampur-news-c-282-1-rmp1006-129193-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मिलक निवासी दंपती व बेटी की बरेली में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मिलक निवासी दंपती व बेटी की बरेली में सड़क हादसे में मौत
Thu, 05 Sep 2024 04:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। बरेली में फुफेरे भाई के उमराह कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार दंपती व बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक साथ तीन सदस्यों की मौत से घर के कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराया।
मिलक कोतवाली क्षेत्र के खाता नगरिया गांव निवासी मोहम्मद यासीन (45), उनकी पत्नी चमन (42) तथा बेटी फिरोसीन (24) मंगलवार को बरेली स्थित परतापुर गांव में अपने फुफेरे भाई असगर हुसैन के उमराह कार्यक्रम में शामिल होने बरेली गए थे। वहां से तीनों बाइक से मंगलवार की रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के हाईवे स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। टक्कर के बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जेब से निकले आधार कार्ड से तीनों मृतकों की पहचान ग्राम खाता नगरिया थाना मिलक जिला रामपुर निवासी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और तीनों के शव देख रोना बिलखना शुरू कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बरेली के मोर्चरी घर भिजवा दिया। परिवार में एक साथ हुई तीन सदस्यों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के घर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का जमावड़ा लगा है। मृतक मोहम्मद यासीन राजमिस्त्री का कार्य करते थे और उनकी मृतका पुत्री एमएससी की पढ़ाई के साथ निजी विद्यालय में अध्यापिका थी। मृतक मोहम्मद यासीन ने अपने पीछे दो बेटों को छोड़ा है।
एक साथ उठे तीन जनाजे, गांव के लोगों की आंखें हुई नम
बुधवार की शाम 6 बजे एंबुलेंस द्वारा अस्पताल से तीनों शव घर पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुट गई। हर किसी की आंखों में आंसू नजर आ रहे थे। एक ही घर से एक साथ तीन जनाजों के उठने से हर किसी की आंखें नम थीं। हर कोई ईश्वर से प्रार्थना कर रहा था कि किसी के साथ भी ऐसी घटना घटित न हो। शाम 7 बजे गमगीन माहौल में तीनों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक के दो बेटों में एक बेटा है दिव्यांग
मृतक यासीन के दो बेटे हैं जिसमे एक बेटे का विवाह दो वर्ष पूर्व हो चुका है, वहीं दूसरा छोटा बेटा दिव्यांग है। प्रवीण में बताया कि यासीन की बेटी की इच्छा थी कि वह पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करें। मृतका फिरोसीन ने अभी कुछ दिन पूर्व पुलिस भर्ती की परीक्षा भी दी थी।