फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mercury may cross 45 by May 30

Rampur News: 30 मई तक 45 के पार जा सकता है पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Mercury may cross 45 by May 30
रामपुर। बुधवार को पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते बृहस्पतिवार को भी जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम 39.6 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। हालांकि, तापमान कम होने के बाद भी उमस के चलते लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई तक तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। बृहस्पतिवार को हल्की तपिश के साथ 11.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और उमस के चलते लोग बेहाल रहे। सुबह करीब 10 बजे से ही हल्की धूप के साथ उमस भरी गर्मी रही। मौसम में 36 प्रतिशत आर्द्रता के चलते लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर में निकली तेज धूप व हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा। 30 मई तक तापमान 45 के पार जा सकता है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed