फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Member dies under suspicious circumstances, family suspects murder

Rampur News: संदिग्ध हालात में सभासद की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Member dies under suspicious circumstances, family suspects murder
मिलक(रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में नगर पालिका परिषद के सभासद का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में पड़े सभासद को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित ग्राम दुगनपुर की तकिया के पास की है। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 25 से सभासद विक्की रोहिल्ला उर्फ सत्या हाईवे किनारे लहूलुहान हालत में पड़े मिले। राहगीरों ने उन्हें देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने सभासद की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी।
कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पीआरवी की सूचना के अनुसार सभासद दुगनपुर से आ रहे थे और सड़क पार करते समय दुर्घटना की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed