Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Melbourne Club won the match by eight wickets

Rampur News: मेलबर्न क्लब ने आठ विकेट से जीता मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Melbourne Club won the match by eight wickets
रामपुर। टांडा क्षेत्र के मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हाजी अब्दुल माजिद व हाजी अख्तर अली मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मेलबर्न क्रिकेट क्लब ने सद्भावना क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराकर मैच जीत लिया। इसके साथ ही मेलबर्न क्रिकेट क्लब ने दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

सद्भावना क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 107 रन बनाए। जिसमें कारी कासिम ने 3 छक्कों की मदद से 23 बॉल में 26 रन बनाए। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही। पावर प्ले में ही अपना पहला विकेट गवां दिया। उसके बाद नासिर ने पारी को संभाला और अपने शानदार पारी खेलते हुए 39 बॉल में 73 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के भी लगाए।
विज्ञापन

नासिर पीटरसन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से मेलबर्न क्रिकेट क्लब ने 9 ओवर में मैच जीत लिया और दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नासिर पीटरसन को नगर पालिका परिषद टांडा के अध्यक्ष के पति हाजी सरफराज आलम द्वारा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पालिकाध्यक्ष पति ने 15 पूर्व खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। कमेंट्री मोहम्मद सईद सागर, मुहम्मद इरफान, जहीर जिया, अब्दुल रज्जाक, स्कोरर नदीम गोरे, मौलाना इफ्तिखार, ऑनलाइन स्कोरर अकिब गुल, मौलाना जुनैद रहे। अंपायर मंसूर अख्तर और नदीम ने की।

टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद इरफान, शाहनवाज शब्बू, अजीम विक्टोरिया, सभासद मेराजुल इसलाम, सभासद, अफसर अली, सभासद नेता तस्लीम, सभासद, एम सगीर, हाजी मुशर्रफ अली, रिजवान अली आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed