{"_id":"60fefeb88ebc3e587254c06e","slug":"meeting-of-traders-rampur-news-mbd397106396","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उद्यमियों ने साफ-सफाई, अनापत्ति प्रमाण पत्र समेत तमाम बिंदुओं को लेकर समस्याएं उठाईं, जिस पर जिलाधिकारी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को दिशा निर्देश जारी किए गए। उन्होंने समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने स्वार क्षेत्र के गंदे पानी को मिनी औद्योगिक आस्थान में आने से रोकने के लिए नाला निर्माण के संबंध में पूछा। नगर पालिका परिषद स्वार की ओर से बताया गया कि नाले का कार्य स्वीकृत हो चुका है तथा निर्माण कार्य चल रहा है। आगामी एक माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। औद्योगिक आस्थान रोशनबाग और अजीतपुर में सड़क नाली और स्ट्रीट लाइटों को बनाने एवं सुदृढ़ीकरण के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका नियमानुसार औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं विकसित कराएं। नए उद्योग स्थापित करने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्रों को जारी करने के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है, इसलिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए, यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। ओडीओपी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यम स्थापना के लिए आवेदन करने वालों को ऋण स्वीकृति के साथ-साथ यथाशीघ्र ऋण की उपलब्धता भी हो जानी चाहिए। औद्योगिक क्षेत्रों में अतिक्रमण की समस्याओं के समाधान कराने के संबंध में उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका प्रशासन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित औद्योगिक इकाइयों के आसपास अतिक्रमण होने की दशा में संबंधित एसडीएम के स्तर से कार्यवाही होनी चाहिए। औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत महिलाओं की उत्पीड़न से सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित होने वाली महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्प डेस्क का होना बेहद महत्वपूर्ण है ताकि महिलाएं अपनी समस्याओं का हेल्पडेस्क के माध्यम से समाधान करा सकें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज एवं जिला वन अधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं उद्यमी बंधु मौजूद रहे।