फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting of ima

कोरोना की रफ्तार कम करने में डॉक्टरों की भूमिका अहम: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
meeting of ima
रामपुर। डीेएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा है कि कोरोना महामारी की रफ्तार को कम करने में डॉक्टरों की भूमिका अहम रही है। कोरोना का संक्रमण जब अपने चरम पर था तो डॉक्टरों ने अपने जान की परवाह किए बिना मरीजों देखभाल की। इस दौरान कई डॉक्टर और उनके सहयोगी स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना की चपेट मे आ गए।
विज्ञापन

डीेएम बुधवार की रात आईएमए की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर आईएमए के नए अध्यक्ष के रूप में डॉ. तनवीर अहमद और सचिव के रूप में डॉ. नितिन कुमार ने कार्यभार संभाला। डीएम ने कहा कि रामपुर की गरीब जनता के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कैंप लगवाएं जाएं। चैरिटी के इस काम के लिए आईएमए, रामपुर को एक भवन की व्यवस्था की जाएगी। डॉ. तनवीर ने डॉक्टरों के योगदान को अहमियत देने व आईएमए के लिए भवन की व्यवस्था करने का एलान करने के लिए डीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आईएमए की ओर से अधिक से अधिक मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक शामिल होंगे। इस मौके पर डॉ. विशेष कुमार, डॉ. प्रदीप, डॉ. आरिफ सिद्दीकी , डॉ. आलोक सिंघल, डॉ. अनिल जैन, डॉ. सोफिया महमूद और डॉ. मुशर्रत मुजीब सहित आईएमए के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed