फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Medicines not being sold at high prices at medical stores, DM inquiry done on instructions

मेडिकल स्टोरों पर नहीं बिक रहीं अधिक मूल्य पर दवाएं, डीएम के निर्देश पर हुई जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Medicines not being sold at high prices at medical stores, DM inquiry done on instructions
रामपुर। जिलाधिकारी की ओर से नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से गोपनीय तरीके से दवाओं की खरीद कराकर उनके भाव की जांच कराई गई। इस दौरान कहीं भी निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर दवाओं की बिक्री नहीं पाई गई।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ अन्य संक्रामक बीमारियों के उपचार के लिए जरूरी दवाओं की ओवर रेटिंग न हो और उन दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने नगर मजिस्ट्रेट को गोपनीय तरीके से जांच करने के निर्देश दिए थे। नगर मजिस्ट्रेट ने शहर के मिस्टनगंज, राजद्वारा और शाहबाद गेट सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित दुकानों पर कुछ चिह्नित दवाओं की खरीद कराई। दवाओं की खरीद के दौरान किसी प्रकार की ओवर रेटिंग अर्थात महंगे दाम में बिक्री की पुष्टि नहीं हुई। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी एवं औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित मेडिकल स्टोरों पर भी गोपनीय तरीके से संक्रमण में लाभदायक दवाओं के भाव का सत्यापन कराएं तथा यह सुनिश्चित करें कि दवाओं की बिक्री किसी भी दशा में महंगे दामों पर नहीं होनी चाहिए। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि मेडिकल संचालक दवाओं की महंगे दामों में बिक्री न करें। कोरोना संकट के दौरान वे विभिन्न प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें तथा उन दवाओं को निर्धारित मूल्य से अधिक दामों में न ब्रिक्री करें, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद को दवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed