{"_id":"624b3ed31e5d8e26e36984a3","slug":"mathmetics-creates-troble-for-students-rampur-news-mbd423669242","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित के फार्मूलों में उलझे , जीव विज्ञान का पेपर देख खुश हुए परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित के फार्मूलों में उलझे , जीव विज्ञान का पेपर देख खुश हुए परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट गणित विषय की परीक्षा में परीक्षार्थी गणित के फार्मूलों में उलझ गए। बमुश्किल पेपर हल होने पर परीक्षार्थियों को राहत मिल सकी। वहीं, इंटर जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में प्रश्न पत्र सरल आने पर परीक्षार्थियों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। कोरोना काल में पढ़ाई कोई खास न होने के कारण परीक्षार्थियों के दिल में गणित की परीक्षा को लेकर भय था। सभी 77 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को परीक्षा हुई।
यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में 24021 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से जिसमें से 21403 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 2618 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में ही इंटर मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र की परीक्षा थी। परीक्षा में 1716 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 1534 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 182 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा थी। जिसमें 11522 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 10543 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 979 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि सोमवार को दोनों पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।