Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Maswasi Chairman sent complaint against Naib Tehsildar to CM

Rampur News: मसवासी चेयरमैन ने नायब तहसीलदार के खिलाफ सीएम को भेजी शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Maswasi Chairman sent complaint against Naib Tehsildar to CM
रामपुर। नायब तहसीलदार द्वारा जानलेवा हमले समेत अनेक संगीन धाराओं में केस दर्ज कराए जाने के बाद नगर पंचायत मसवासी के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने सीएम से शिकायत की है। वह शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सौंपा, जिसमें नायब तहसीलदार पर क्षेत्र के खनन कराने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। मंगलवार को खनन भरे तेज रफ्तार डंपर से हुई दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू के दोनों पैर कट गए थे। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गोयल के नेतृत्व में मार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया था। इस दौरान आरोप है कि लोगों को समझाने पहुंचे नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह पर भीड़ ने हमला कर दिया था। मौके पर मौजूद राजस्व कर्मियों व पुलिस टीम ने बमुश्किल नायब तहसीलदार को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला था।
विज्ञापन

मामले में शुक्रवार को नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दिनेश गोयल सहित उनके 70-80 समर्थकों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। मुकदमे से नाराज चेयरमैन दिनेश गोयल सहित समर्थकों ने नायब तहसीलदार के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में चेयरमैन ने नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह पर अवैध खनन कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंडलायुक्त के निर्देशन में कराने की मांग की है।नायब तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह यादव का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed