फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   master plan will made for rampur city

शहर को व्यवस्थित करने के लिए बनेगा मास्टर प्लान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
master plan will made for rampur city
रामपुर। शहर को व्यवस्थित करने के लिए आगामी दस वर्षों का प्लान बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने निजी कंपनी को यह काम सौंपा है। कंपनी ने शहर के सर्वे का काम शुरू करा दिया है। प्लान के तहत शहर के नए बसावट वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया जाएगा और वहां किस प्रकार से मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, ताकि लोगों को भी दिक्कत न हो और क्षेत्र की सड़कें भी चौड़ी हों।
विज्ञापन

रामपुर को औद्योगिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है। इसी कारण शहर के भौतिक विकास को नियोजित एवं व्यवस्थित रूप प्रदान करने तथा नगर की समस्याओं के निराकरण के लिए महायोजना 2031 पर अमल शुरू हो गया है। इसके लिए शासन ने नागपुर की कंपनी क्रिएटिव सर्किल को कार्य का जिम्मा सौंपा है। आरडीए के अफसरों की मानें तो यह प्लान आगामी दस वर्षों के लिए बनाया जाएगा, जिसमें नगर पालिका, जल निगम, लोक निर्माण, पावर कारपोरेशन, उद्योग आदि विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक डाटा हासिल कर संकलित किया जाएगा। इसके अलावा यह भी ध्यान रखा जाएगा कि शहर में ऐसे कौन से क्षेत्र हैं, जिनका आबादी के लिहाज से विस्तार हो सकता है। वहां की सड़कें कैसी होंगी। किस प्रकार से बिजली, पानी आदि की व्यवस्था की जाएगी आदि चीजें भी ध्यान में रखी जाएंगी। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सर्वे का कार्य किया जा रहा है, जो जीआईएस (भौगोलिक सूचना तंत्र) आधारित है। यह काम पूरा होने के बाद शहर के लोगों से राय ली जाएगी, जिसके बाद उनके सुझाव भी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed