{"_id":"6acbeebc2200d962ff074d8d","slug":"married-woman-thrown-off-the-roof-after-failing-to-receive-a-car-and-five-lakh-rupees-as-dowry-rampur-news-c-282-1-smbd1029-182228-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज में कार और पांच लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को छत से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज में कार और पांच लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को छत से फेंका
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल से निकाल दिया। आरोप है कि अगले दिन मायके पहुंचे ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और छत से नीचे फेंक दिया।
इससे उसकी बाईं टांग में फ्रैक्चर हो गया। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्वार के मोहल्ला चक निवासी विवाहिता की शादी 18 अक्तूबर 2023 को उत्तराखंड के केलाखेड़ा निवासी अब्दुल रज्जाक कादिर के साथ हुई थी। विवाहिता के अनुसार, शादी में मायके वालों ने करीब दस लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी।
आरोप है कि सात सितंबर को ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को उसके छोटे बेटे के साथ घर से निकाल दिया। अगले दिन रात करीब दस बजे सास, ननद, देवर और दोनों जेठ उसके मायके पहुंच गए। वहां गाली-गलौज की। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी गोद से बेटा छीन लिया और उसे छत से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल विवाहिता को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में उसकी बाईं टांग में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। उपचार के बाद उसे आराम करने की सलाह दी गई है।
विवाहिता ने पहले स्वार कोतवाली और महिला थाना रामपुर में शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं होने पर उसने एसपी से गुहार लगाई।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति अब्दुल रज्जाक कादिर, जेठ भूरा व बब्लू, देवर सरफराज, ननद कशिश, सास जैतून और ससुर बब्बू निवासी केलाखेड़ा, जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।