फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Married woman out of the house for dowry

दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman out of the house for dowry
रामपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में गर्भवती महिला को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जिस पर उसने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के बाबा दीप सिंह नगर का है। कॉलोनी निवासी एक महिला को उसके पति और अन्य ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। आरोप है कि ससुराली दहेज में पांच लाख की मांग कर रहे थे। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल भी कराया। इस दौरान पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विवाहिता ने अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। ससुरालियों ने उसे पांच लाख और कार न देने पर घर से निकाल दिया है। उसके मायके वाले दहेज दे पाने में असमर्थ हैं। आरोप है कि ससुरालियों ने उसका गर्भपात कराने की भी कोशिश की है। उसने मुख्यमंत्री से पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने और उसकी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed