फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Married woman made obscene video clip, then raped her

Rampur News: विवाहिता की बनाई अश्लील वीडियो, फिर किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Married woman made obscene video clip, then raped her
रामपुर। बाथरूम में नहा रही एक विवाहिता की अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो दिखाकर युवक ने उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपने अधिवक्ता अनिल कुमार नायक के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उसने आरोप लगाया कि वह बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान पड़ोस का ही युवक उसके घर में आ गया और उसकी नहाते हुए वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाने के बाद उसने उसे ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की शिकायत शहजादनगर पुलिस से की लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

000000
फर्जी तरीके से जमीन हड़पने में रिपोर्ट के आदेश
रामपुर। फर्जी तरीके से जमीन हड़पने के मामले में कोर्ट ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बिलासपुर के मुहल्ला भट्टी टोला निवासी शमी खां का आरोप है कि कुछ लोगों ने जालसाजी कर जमीन बेच दी, जबकि उस जमीन में उनका कोई हिस्सा नहीं था। जब वह खेत पर पहुंचे तो मारपीट की गई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अधिवक्ता मोहम्मद रेहान खां के मुताबिक कोर्ट ने इस मामले में लतीफ अहमद, बाबू खां, फैसल खां, नादिर खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश बिलासपुर पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed