फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Married woman dies in Civil Lines area, murder alleged

Rampur News: सिविल लाइंस क्षेत्र में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in Civil Lines area, murder alleged
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के फैजनगर गांव में फौजी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। देर शाम पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है,जिसमें मायके वालों ने करंट लगाने और गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फैजनगर निवासी आदेश कुमार फौज में तैनात हैं। उनका विवाह करीब 12 साल पहले बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के अल्हापुर गांव निवासी सुनीता के साथ हुआ था। आदेश इस वक्त छुट्टी पर आया हुआ है। आरोप है कि सुनीता की बुधवार की रात में किसी वक्त मौत हो गई। सुनीता के रिश्तेदार यशपाल का कहना है कि उन्हें सुनीता की मौत की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह के वक्त दी गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो सुनीता मृत अवस्था में मिली। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर विवाहिता की करंट लगाकर व गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों का आरोप है कि दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या की गई है। इस दौरान यहां हंगामा भी हुआ। हंगामे के बीच पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि विवाहिता की मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


------------------------
मायके वालों ने दहेज की खातिर सुनीता की गला दबाकर और करंट लगाकर हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद इस मामले में की कार्रवाई की जाएगी।
विद्या सागर मिश्र एसपी
-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed