{"_id":"6a1497a9678dcb1a230e6f44","slug":"married-woman-burnt-in-fire-dies-during-treatment-rampur-news-c-282-1-smbd1027-171864-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आग से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आग से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत
Tue, 26 May 2026 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 26 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
मिलक। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनेली उत्तरी में आग से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने विवाहिता द्वारा खुद पर डीजल डालकर आग लगाने की बात कही है।
ग्राम धनेली उत्तरी निवासी मनोज की 21 वर्षीय पत्नी मोना रविवार देर रात घर में आग से बुरी तरह झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के बाद उसे नगर के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन वहां भर्ती करने से मना कर दिया गया।
इसके बाद परिजन महिला को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार को उपचार के दौरान मोना की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मोना और मनोज का एक साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। पति मनोज ने बताया कि परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। सुबह के समय मोना नीचे आईं और खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। वहीं मायके पक्ष ने फिलहाल किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि युवती की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।