{"_id":"6876bca80667c54fb80ccd57","slug":"married-woman-beaten-up-for-demanding-car-in-dowry-complaint-lodged-rampur-news-c-282-1-rmp1019-149535-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज में कार की मांग पर विवाहिता से मारपीट, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज में कार की मांग पर विवाहिता से मारपीट, तहरीर दी
Wed, 16 Jul 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
मसवासी। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति और जेठ ने मिलकर विवाहिता को लाठी-डंडों से जमकर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी तरह बचकर मायके पहुंची विवाहिता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिवार के लोग दंग रह गए। विवाहिता की मां ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उत्तराखंड के सुल्तानपुर पट्टी निवासी युवती का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व मसवासी क्षेत्र के गांव मिलक भूबरी निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाह के समय युवती के परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। विवाहिता की मां के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर युवती को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पति और जेठ ने लाठी-डंडों से विवाहिता की पिटाई कर दी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही विवाहिता की मां ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।