{"_id":"69e14398eb41b2027609c25b","slug":"married-for-the-greed-of-in-laws-property-got-divorced-rampur-news-c-282-1-rmp1004-168889-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ससुराल की जायदाद के लालच में किया निकाह, दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ससुराल की जायदाद के लालच में किया निकाह, दिया तलाक
Fri, 17 Apr 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। ससुराल की जायदाद हथियाने के लालच में एक युवक ने निकाह किया, लेकिन मंसूबे पूरे न होने पर उसने पत्नी को प्रताड़ित कर तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर रामपुर में पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इल्मा खान का निकाह वर्ष 2023 में शहजाद मकसूद से हुआ था और वे दिल्ली में नौकरी करने लगे थे। कुछ समय बाद पति व ससुरालियों ने इल्मा का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया, जिसका मकसद मायके की जायदाद हड़पना था।
आरोप है कि पति ने उसकी पहचान पत्र का दुरुपयोग किया और दिल्ली स्थित फ्लैट में मायके वालों के साथ मारपीट कर उसे व उसके परिजनों को निकाल दिया। पति ने इल्मा के जेवर भी रख लिए और उसे तलाक दे दिया। रामपुर आकर इल्मा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद पति शहजाद मकसूद, मकसूद अहमद और शमा मकसूद के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई। संवाद