{"_id":"591218d84f1c1b3854853154","slug":"marriage-of-twins","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुड़वां भाइयों को मिलीं पत्नी के रूप में जुड़वां बहनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुड़वां भाइयों को मिलीं पत्नी के रूप में जुड़वां बहनें
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 10 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इसे संयोग ही कहा जाए कि दो जुड़वां भाइयों को उनकी जीवन साथी भी जुड़वां बहनों के रूप में मिली। दोनों भाइयों की शादी दो जुड़वां बहनों से हुई है। गांव के लोग इसे संयोग ही मान रहे हैं, लेकिन वे इस वक्त तो अपनी खुशी का भी इजहार नहीं कर पा रहे हैं क्योकि उनके गांव में तो इस सन्नाटा पसरा हुआ है।
कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर से ही बनकर आती हैं और यह भी संयोग ही माना जाएगा कि दो जुड़वा भाइयों को पत्नी के रूप में दो जुड़वां बहने ही मिल गई। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मिलक चिकना गांव से जुड़ा हुआ है। मिलक चिकना गांव में रहने वाले हरिओम व किशन पाल दोनों ही जुड़वां भाई हैं। उनका विवाह बिलासपुर क्षेत्र के सिमरा गांव में दो जुड़वां बहनों से तय हुआ।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को उनकी बारात बिलासपुर क्षेत्र के सिमरा गांव पहुंची और रात के वक्त शादी भी हो गई। संयोग की ही बात की है कि दोनों भाइयों को उनकी जीवन संगिनी भी जुड़वां मिली हैं। भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद के मुताबिक यहा के हरिओम व किशनपाल की शादी ममता और सुमन नाम की जुड़वां बहनों से हुई है।
विज्ञापन