फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   many trens late due to fog

कोहरे का कहर : पंजाब मेल-पैसेंजर रद, कई ट्रेनें लेट

Thu, 10 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Thu, 10 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
many trens late due to fog
जिले में बुधवार को भी कोहरे से राहत नहीं मिला। मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़क और रेल दोनों यातायात बाधित रहे। हाईवे पर वाहन रेंगते हुए गुजरे तो ट्रेनों की रफ्तार पर भी कोहरे के ब्रेक लग गए।
विज्ञापन



कोहरे के कारण लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर बुधवार को भी रद रही तो हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल को भी रद करना पड़ा। इसके साथ ही बाघ एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, अवध-आसाम एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को सर्दी में घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा, जबकि दिन में बादल छाए रहे। घने कोहरे ने हाइवे पर वाहनों पहियों से लेकर पटरी पर ट्रेनों तक के पहियों की रफ्तार कम कर दी। खराब मौसम के चलते लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर और पंजाब मेल को रद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस छह घंटे, हावड़ा-काठगोदाम (बाघ एक्सप्रेस)  करीब साढ़े तीन घंटे, अवध-आसाम एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, सियालदाह एक्सप्रेस और फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस करीब एक-एक घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस करीब चार घंटे और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed