{"_id":"64a8708cac0692cd360e93d4","slug":"many-areas-of-the-city-were-submerged-due-to-rain-in-rampur-for-the-second-day-rampur-news-c-282-1-rmp1001-704-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर में दूसरे दिन भी हुई बारिश, कई इलाके डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर में दूसरे दिन भी हुई बारिश, कई इलाके डूबे
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 70 एमएम की बारिश ने एक बार फिर रामपुर को जलमग्न कर दिया। इस दौरान कई इलाकों में पानी भर गया। इसके बाद दोपहर बाद पानी कुछ कम हुआ तो लोगों ने अपनी दिनचर्या शुरू की। घरों से पानी निकालकर फिर से घरों की साफ-सफाई की, लेकिन रात को बारिश फिर शुरू हो गयी, जिससे सड़कें लबालब हो गयीं।
रामपुर शहर में बृहस्पतिवार रात भर बारिश होती रही। शुक्रवार सुबह तक बारिश होने से कचहरी रोड, स्वार रोड, शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट, नबाव गेट, ज्वालानगर, सीबीगंज, स्टेशन रोड, सराय गाजीर, महिला डिग्री कॉलेज, रजा डिग्री कॉलेज, शुतरखाना, घेर पीपल खां समेत कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई, लेकिन इसके बाद दोपहर तक पानी सूखने लगा, कुछ घरों में लोगों ने पानी निकाला और फिर से दिनचर्या शुरू की। इस दौरान लोगों के सोफे, गद़दे, बेड समेत कई चीजें खराब हो गई। दिन भर अधिकारियों का भ्रमण होता रहा।
रेलवे ट्रैक पर कम हुआ पानी
रामपुर रेलवे ट्रैक पर पानी कुछ कम हुआ। इससे लोगों ने राहत ली, लेकिन इसका भय भी रहा कि रात को बारिश न हो जाए। वहीं शहर के बिजलीघरों में पानी अभी भी भरा है, लेकिन कुछ स्तर कम हुआ है। जिसके चलते दूसरे दिन भी बिल जमा करने वाले लोग नहीं आ सके। शहर में नाली-नाले दूसरे दिन भी चोक ही रहे। कुछ मोहल्लों तक ही पालिका ने साफ-सफाई करायी। जबकि अधिकांश मोहल्लों में कीचड़ सड़क पर फैली थी, जिसको देखकर डीएम भी खफा हुआ थे।