फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mandi samiti me thok ke daam per beeke pyaaj aur tamater

मंडी समिति में थोक के दाम पर बिके प्याज और टमाटर

Sun, 12 Nov 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Sun, 12 Nov 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
mandi samiti me thok ke daam per beeke pyaaj aur tamater
रामपुर में मंडी समिति में शासन की ओर से लगाए टमाटर और प्याज के काउंटर।
प्याज और टमाटर के बढ़ते दामों से लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन की ओर से मंडी समिति पर स्टाल लगाकर प्याज और टमाटर बेचे। इस दौरान कई क्विंटल प्याज और टमाटर बेचे गए। 
विज्ञापन

प्याज और टमाटर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। प्याज और टमाटर के बढ़ते दामों से लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने सस्ता प्याज व टमाटर बेचने फैसला किया है। इस फैसले के बाद प्रशासन ने भी आढ़तियों के माध्यम से सस्ता प्याज और टमाटर बेचने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने मंडी समिति और कलक्ट्रेट में कर्मचारी कल्याण निगम के डिपो के माध्यम से सस्ता प्याज और टमाटर बेचने के आदेश दिए। इस आदेश के बाद मंडी समिति फल सब्जी आढ़ती एसोसिएशन की ओर से स्टाल लगाया गया, जहां पर मंडी समिति सचिव चंदन सिंह की देखरेख में स्टाल लगा। यहां पर टमाटर तीस रुपये प्रति किलोग्राम और प्याज 25 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा। महासचिव एम आमिर खां ने बताया कि पांच क्विंटल प्याज और तीन क्विंटल टमाटर बेचे गए। बताया कि यहां का काउंटर संचालित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नो प्राफिट नो लास के आधार पर प्याज व टमाटर बेच रहे हैं। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद हफीज खां, पप्पू इकराम, नृपसिंह, गुड्डू तनवीर, नन्नू मियां, शादाब, मतलूब खां आदि मौजूद रहे। वहीं छुट्टी की वजह से कलक्ट्रेट स्थित राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के डिपो पर सस्ता प्याज व टमाटर नहीं बिक सका। माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से सरकारी दफ्तरों में अवकाश था। निगम के डिपो में भी अवकाश था, जिसकी वजह से यहां सस्ता प्याज व टमाटर नहीं मिल सका। अब सोमवार से यहां पर प्याज व टमाटर बेचे जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed