फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Make yoga a medicine, diseases will go away

Rampur News: योग को बनाएं दवा, बीमारियां होंगी हवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Make yoga a medicine, diseases will go away
रामपुर। योग के जरिये कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। नियमित योग करने से शरीर के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। ये कहना है कि आयुर्वेद चिकित्सक और योग प्रशिक्षकों का।
विज्ञापन

विश्व योग दिवस पर शुक्रवार को देश के साथ पूरी दुनिया में योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, एक दिन के बजाय अगर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए तो इससे तमाम तरह की बीमारियां हमारे पास भी नहीं आती हैं। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि यदि हम रोज करीब आधा घंटा योग करें तो यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होगा।
विज्ञापन

योग से जुड़े लोगों का कहना है कि बीते एक दशक में योग के प्रति लोग काफी जागरूक हुए हैं और उसके प्रति रुझान भी बढ़ रहा है। बीपी-शुगर समेत तमाम रोगों से पीड़ित ऐसे लोग हैं जिन्होंने योग करने के बाद दवाओं का सेवन बंद कर दिया और वे पूरी तरह फिट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------------------
योग से जुड़े लोग बोले
----------------------------------
योग प्राचीन भारत की देन है। यह उम्र को लंबा करने का सबसे बढ़िया तरीका है। योग बीमारियों को दूर करने के साथ शरीर को बाहर से भी मजबूत बनाता है। लोगों को योग करने का सही तरीका मालूम नहीं है। अच्छे योग प्रशिक्षक की मौजूदगी में योग करना जरूरी होता है। योग से शरीर को निरोगी बनाया जा सकता है। - डाॅ. कुलदीप चौहान, आयुर्वेद चिकित्सक

--------------------------------
-योग से शरीर निरोगी बनता है। इसलिए योग हर उम्र के लोगों को जरूर करना चाहिए। योग शरीर के साथ ही मानसिक तौर पर भी व्यक्ति को मजबूत बनाता है। - प्रतीक्षा सक्सेना, योग प्रशिक्षक
--------------------------------
हमें नियमित तरीके से योग करना चाहिए। इससे शरीर को काफी फायदा होता है। योग कई बीमारियों से लोगों को दूर रखता है इसलिए इसको अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। - अर्चना गुप्ता, योग प्रशिक्षक
-------------------------------------------
सरकार की ओर से लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग के कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं। नियमित योग करके लोग कई बीमारियों से बच सकते हैं। - डाॅ. पुष्पेंद्र सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed