{"_id":"6085ad1d8ebc3e8d2f3e77a8","slug":"mahuwakhera-dispute-rampur-news-mbd387417780","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुआखेड़ा बवाल : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुआखेड़ा बवाल : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
दढ़ियाल (रामपुर)। टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा में बच्चों में हुए झगड़े के बाद बड़ों में लाठी-डंडे चल गए और पत्थरबाजी हो गई थी। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई थी। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने 26 लोगों को नामजद करते हुए 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन, कोई आरोपी हत्थे नहीं लगा।
क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा में गुरुवार को दो पक्षों के बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। कुछ देर में बच्चों के झगड़े में बड़े उतर गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी भी की गई। इस दौरान हवाई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी शांत होने के बजाए पुलिस से भी अभद्रता की। जिस पर पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के सलीम,फरीद , तौसीफ, जलील ,नासिर और जुल्फकार को हिरासत में ले लिया। इनमें तौसीफ, फरीद और जलील घायल अवस्था में थे। पुलिस ने घायलों का उपचार कराकर चालान कर दिया और जेल भेज दिया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के 26 लोगों को नामजद कर उप्रदव करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने अरिइ ओरोपों में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 186, 307, 504, 506, 188, 269, 336, 332, 353, महामारी अधिनियम, 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक अन्य आरोपी को घटना के अगले दिन अवैध देसी राइफल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस अब मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लगी हुई है। टांडा कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में अभी 19 नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं, इनकी गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
--विरमेंद्र शर्मा--