फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mahashivratri: Jam in Shahbad as soon as traffic was diverted

महाशिवरात्रि : ट्रैफिक डायवर्ट होते ही शाहबाद में लगा जाम

Tue, 05 Mar 2024 11:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 05 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Jam in Shahbad as soon as traffic was diverted
रामपुर। महाशिव रात्रि पर कांवड़ियों के लिए हाईवे को खाली करा दिया गया है। मंगलवार से हाईवे पर रोडवेज बसों के साथ ही हल्के वाहनों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। रूट डायवर्ट होने के बाद वाहनों को शाहबाद रोड से गुजारा गया, जिसके बाद शाहबाद रोड पर जाम लग गया। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डायवर्जन आठ मार्च की शाम तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

महाशिव रात्रि का त्योहार आठ मार्च को मनाया जाएगा। मगर, इसके लिए कांवड़ यात्रा शनिवार से शुरू हो चुकी है। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह तैयारी कर रही है। पुलिस ने फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन मंगलवार सुबह छह बजे से आठ मार्च की शाम छह बजे तक रहेगा। इस दौरान इस दौरान ट्रक, डीसीएम, कैंटर, माल वाहक वाहन समेत भारी वाहन हाईवे पर नहीं चलेंगे। इन सभी वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर हाईवे पर रोडवेज और निजी बसों का संचालन भी हाईवे पर बंद कर दिया जाएगा। फिर बसों को भी बदले मार्ग से चलाया जाएगा। रूट डायवर्ट होते ही मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को शाहबाद रोड से गुजारा गया। इन वाहनों को बाईपास से गुजारा गया,जिसके बाद शाहबाद रोड पर जाम लग गया। जाम लगने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




इस तरह हाईवे पर लागू हुआ डायवर्जन :

बरेली से दिल्ली की ओर जाने के लिए

बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन वाया मिलक शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस दिल्ली से बरेली पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने के लिए

रामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने वाली भारी वाहन वाया शाहबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए जनपद मुरादाबाद में जाएंगे। इसी मार्ग से वापस जाएंगे।

काशीपुर तिराहा प्रेम वंडर लैंड के पास बनाया गया अस्थायी बस स्टैंड

- रामपुर की तरफ से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें दलपतपुर जीरो प्वाइंट होते हुए अस्थायी बस स्टैंड काशीपुर तिराहा प्रेम वंडर लैंड फ्लाईओवर के नीचे तक वाहनों का आवागमन किया जाएगा लेकिन कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें शाहाबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए अस्थायी बस स्टैंड टीपीनगर मोड़ से वाहनों का आवागमन होगा।

कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर पूरी तरह बंद हो जाएगा हाईवे
कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद हाईवे को पूरी तरह बंद किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रोडवेज बसों के अलावा हल्के वाहन मसलन, कार, बाइक को भी हाईवे पर नहीं चलाया जाएगा। इन वाहनों को फिर शाहबाद रोड से गुजारा जाएगा।



----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed