फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   machine which is found in jauhar university not of palika

पालिका की नहीं है जौहर यूनिवर्सिटी में मिली मशीन :फात्मा जबीं 13-25-12

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:12 AM IST
सार

पालिकाध्यक्ष फात्मा जबीं ने कहा है कि जो मशीन जौहर यूनिवर्सिटी में मिली है वह पालिका की नहीं है।पालिका केवल अपनी सीमा के अंदर अपने संसाधनों से सफाई कराती है।पालिकाध्यक्ष ने दावा किया कि पालिका की ओर से कभी भी कोई मशीन किसी भी कार्य के लिए जौहर यूनिवर्सिटी नहीं भेजी गई है।

विज्ञापन
machine which is found in jauhar university  not of palika

विस्तार

रामपुर। पालिकाध्यक्ष फात्मा जबीं ने कहा है कि जो मशीन जौहर यूनिवर्सिटी में मिली है वह पालिका की नहीं है। उन्होंने कहा कि पालिका की जितनी भी मशीनें हैं, सभी कार्यशाला में मौजूद हैं। जिसका सत्यापन कभी भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को जौहर यूनिवर्सिटी में खुदाई के दौरान मिली मशीन को पालिका का होने का दावा किया था और इस आरोप में आजम खां और अब्दुल्ला आजम सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में भावुक होते कहा है कि पालिका किसी भी संस्था में सफाई का कार्य नहीं करती है। पालिका केवल अपनी सीमा के अंदर अपने संसाधनों से सफाई कराती है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के मुताबिक सवेरा नगर विकास योजना के अंतर्गत 13 अगस्त 2013 को दो कंपेक्टर मशीन, दो रोड स्वीपिंग मशीन और एक सीवर जैटिंग मशीन खरीदने के लिए धनराशि प्राप्त हुई थी। इसके बाद नियमानुसार निविदा आमंत्रित कर मशीनें खरीदी गईं थीं। क्रय की गईं समस्त मशीनें पालिका में उपलब्ध हैं। उन्होंने इस बात को पूरी तरह से गलत बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी में पालिका की कोई मशीन है। पालिकाध्यक्ष ने दावा किया कि पालिका की ओर से कभी भी कोई मशीन किसी भी कार्य के लिए जौहर यूनिवर्सिटी नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed