{"_id":"590b7fc64f1c1b9b6544117d","slug":"machine-seal-of-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी, मशीन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी, मशीन सील
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 05 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में पेट्रोल पंप की जांच करते अधिकारी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेट्रोल पंप की चेकिंग के दौरान नैनीताल रोड स्थित जीएम फिलिंग स्टेशन की एक मशीन पर गड़बड़ी पाई गई। मदौरान टीम ने एक मशीन को सील कर दिया। यह मशीन बाट माप विभाग के मानकों पर खरी नहीं उतरी। फिलहाल इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।
पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी की शिकायतों के बाद एक्टिव हुई सरकार ने प्रदेश भर में पेट्रोल पंप छापेमारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव के आदेश केबाद प्रशासनिक अमले की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश व सीओ राधेश्याम शुक्ला व डीएसओ रीना सिंह के नेतृत्व में नैनीताल रोड स्थित जीएम फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा। यहां पर टीम ने करीब तीन घंटे तक चेकिंग की।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पंप की मशीनों को खुलवाकर देखा गया। इस दौरान टेक्नीशियन की टीम ने चिप को तलाश किया,लेकिन यहां चिप नहीं मिल सकी। इसके साथ ही यहां बाट माप विभाग की टीम ने भी मशीन को चेक किया,जहां गड़बड़ी मिली,जिसकेबाद यहां एक मशीन को सील कर दिया गया। इसी तरह नैनीताल रोड स्थित कपूर पेट्रोल पंप पर भी छापेमारी की गई। यहां भी टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां हालांकि कोई कमी नहीं पाई गई। यहां पर भी मशीनों को खुलवाकर चेकिंग की गई। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान खलबली मची रही। टीम ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन