फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lucky to connect the soil of Rampur with Amrit Kalash: MP

रामपुर की मिट्टी को अमृत कलश से जोड़ने का मिला सौभाग्य : सांसद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lucky to connect the soil of Rampur with Amrit Kalash: MP
रामपुर। मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत प्रत्येक मंडल से हर बूथ पर से एक-एक चुटकी माटी इकट्ठी कर अमृत कलश यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान 7500 कलश में मिट्टी लेकर यह यात्रा देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर विधानसभा के ग्राम बकेनिया मे सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने ग्राम से मिट्टी को कलश में ग्रामवासी के घर-घर जाकर लिया। सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आजादी के अमृत महोत्सव में प्रवेश कर गया है। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल के पहले साल में देश में विकास की नई झलक दिखाई दी है। कहा कि पीएम मोदी ने नए भारत के लिए 140 करोड़ लोगों को अगले 25 साल में बढ़ने का अवसर दिया है। इसके लिए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत इस अभियान की शुरूआत की गई है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष अनुज सक्सेना, मंडल अध्यक्ष कुंवर बहादुर, मनीष लोधी समेत कार्यकर्ता व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------------
रामपुर की माटी अमृत कलश में संग्रह करना हर कार्यकर्ता का सौभाग्य : औलख
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर पार्टी के अभियान को सफल बनाएं। रामपुर की माटी अमृत कलश में संग्रह करना हर कार्यकर्ता का सौभाग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री शुक्रवार की दोपहर नगर के मोहल्ला शांति कॉलोनी वार्ड नंबर 15 में मेरी माटी मेरा देश के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य बिना भेदभाव के विकास करना है और राष्ट्र को हर स्तर पर मजबूत करना है। इससे पूर्व राज्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे वार्ड का भ्रमण कर घर-घर जाकर मटकी में एक-एक चुटकी चावल एकत्र किए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल, नगर अध्यक्ष चेतन पारुथी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मधुबाला गुगलानी, सभासद राजू तनेजा, अमन वर्मा, डॉक्टर बलविंदर सिंह, शमीम हसन खां, पंकज कश्यप, परमजीत कौर भोला, अशोक तनेजा, पंकज कश्यप, पवन रस्तोगी आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed