फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   love with nephew

भतीजे के प्रेम में चाची पहुंची जेठ के पास, बेटे से शादी कराने की जिद पर अड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
love with nephew
मसवासी (रामपुर)। क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां अपने भतीजे से प्रेम कर बैठी। इसके बाद महिला भतीजे के पिता यानी अपने जेठ के घर पहुंच गई और भतीजे से शादी की जिद पर अड़ गई। पत्नी की हरकत से आहत पति पुलिस चौकी पहुंचा। उसने पुलिस को वापस बुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

यह घटना मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव निवासी एक विवाहिता के दो बच्चे हैं। पति पेशे से मजदूर है जो अक्सर बाहर रहता है। इस दौरान उसकी पत्नी का अपने भतीजे से प्रेम संबंध हो गए। दोनों के बीच प्रेम की चर्चा परिवार में होने लगी। जब पति ने पत्नी को समझाने की कोशिश की तो आरोप है कि भतीजे उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच विवाहिता बुधवार को अपने जेठ के घर आ गई और उसने जेठ के बेटे के साथ शादी करने की बात कहते हुए सनसनी मचा दी। परिवार के लोग उसे मनाने में जुटे लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी हुई है। इसके चलते पति मसवासी चौकी पहुंचा और उसने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते हैं कि जेठ का बेटा भी अपनी चाची से शादी करने का इच्छुक है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed